बरेली: दुकानों पर काम कर रहे 25 बच्चों को कराया मुक्त, चाइल्ड लाइन की टीम ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुकानदारों के किए चालान

बरेली, अमृत विचार : चाइल्ड लाइन, एएचटीयू और श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर शहर के अलग-अलग क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे 25 बच्चों को मुक्त कराया। टीम ने दुकानदारों के चालान कर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी बी राम ने चाइल्ड लाइन और एएचटीयू टीम के साथ सेटेलाइट, बीसलपुर चौराहा, हरुनगला, नवदिया और भुता ब्लाक में अभियान चलाया। चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर सौरव गंगवार ने बताया कि 25 बच्चों को काम से मुक्त कराया गया।

काम से मुक्त कराए गए बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। अभियान के दौरान श्रम परिवर्तन अधिकारी आर के चतुर्वेदी, चाइल्ड हेल्पलाइन से राकेश कुमार, केस वर्कर ललित मिश्रा, एएचटीयू से उप निरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: पति को नशे की गोलियां देकर आशिक के साथ रंगरलिया मनाती थी पत्नी, रंगे हाथ धरा तो किया जान से मारने का प्रयास

संबंधित समाचार