अखिलेश यादव बोले- साड़ों से बच्चे बुजुर्गों को नहीं बचा पा रही है भाजपा सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार करोड़ो रूपये खर्च करके भी बच्चों और बुजुर्गो को सांडों से बचा नहीं पा रही। जिले के घुटारा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि बच्चे डर की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बूढ़े डर की वजह से घर से नहीं निकल रहे हैं।

प्रदेश में किसान,गरीब,बेरोजगार समस्याग्रस्त हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरायेगी। भाजपा जनता की समस्याओं पर बात नहीं करती और न जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। भाजपा धार्मिक मुद्दों पर चुनाव लड़ती है, धर्म के नाम पर वोट मांगती है।

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। लोगों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा है।  उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के ठेके अपने चेलों को दे रहे हैं।

अखिलेश ने सैफई में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दौरा निरस्त होने की वजह भी ठेकेदारी बताई। मेडिकल कॉलेज का ठेका अब एक राष्ट्रीय कंपनी से छीनकर डिप्टी सी एम ने अपने एक चेले को दे दिया है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, रावल सिंह यादव,विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Ayodhya Panchkosi Parikrama: आस्था और भक्ति के आगे भूल गए उम्र की थकान, बुजुर्गों ने डंडे के सहारे पूरी की परिक्रमा

संबंधित समाचार