बरेली: कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के तहत हुरुरी गांव निवासी महेंद्र पाल (37) शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल ग्राम नगरिया कल्याणपुर से आ रहे थे।

वाहन पर उनकी पत्नी और बच्चे भी सवार थी। सिंह ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाला रेलवे फाटक बंद था। उन्होंने बताया कि इस कारण महेंद्र पाल अपनी पत्नी और बच्ची को पैदल रेलवे फाटक पार कराकर उसके नीचे से मोटरसाइकिल निकाल रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गई।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण पाल को ट्रेन आने का अंदाजा नहीं हुआ और वह इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां गंभीर तौर पर घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...