रायबरेली : मेला स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक, SDM ने दिए निर्देश   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने गोकना घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिसको लेकर डीएम ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये था।

शुक्रवार को एसडीएम सिदार्थ चौधरी की अध्यक्षता में घाट पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेयजल, नाविक, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, बैरीकेडिंग ,साफ सफाई आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित करने को लेकर एसडीएम ने दिशा निर्देशित किया, कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने मेले में पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही ,बीडीओ कामरान नेमानी ने साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। यही नहीं मेला स्थल तक पहुंचने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिससे स्नानार्थियों को आवागमन में भारी असुविधा होगी। देवोत्थानी एकादशी से परिक्रमा करके गंगा तट तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : छत से फिसलकर नीचे गिरी युवती, हुई मौत

 

 

संबंधित समाचार