PSMSU की हड़ताल 17वें दिन जारी,  विरोध रैली में फूंका सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृतसर। पंजाब राज्य मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की कलम छोड़ हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही। जिला प्रशासन परिसर के बाहर कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा/संयुक्त कर्मचारी मंच ने विरोध रैली की और पंजाब सरकार का पुतला जला कर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - नए संसद भवन में साइबर सुरक्षा को लेकर सांसदों ने जताई चिंता 

पंजाब राज्य मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली, देय मंहगाई भत्ते की किश्तें जारी करना, वेतन आयोग की त्रुटियों का सुधार, परिवीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण वेतन भत्ते जारी करना, 17 जुलाई 2020 के बाद केंद्रीय पैटर्न पर नई भर्ती का पत्र रद्द करना, टाइप टेस्ट की शर्त हटाकर कंप्यूटर कोर्स लागू करने,

कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, 37 प्रकार के कटे भत्ते बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग पर कोई जवाब नहीं मिलने के कारण पंजाब राज्य मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन द्वारा कलम छोड़ हड़ताल को 28 नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया है। ठाकुर वार्ता जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह संधू, जगदीश ठाकुर जिला महासचिव एवं मनदीप सिंह चौहान जिला वित्त सचिव पीएसएमएसयू ने बताया कि दिनांक 08/11/23 से लगातार चल रही कलमछोड़ हड़ताल की श्रृंखला नननन

ये भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल, तैयारियां पूरी 

संबंधित समाचार