बहराइच: मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांटों का हुआ मॉकड्रिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज स्थापित ऑक्सीजन प्लाटों का शुक्रवार को मॉकड्रिल हुआ। मॉकड्रिल के दौरान सभी व्यवस्था सही मिली। चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय में शासन के निर्देशानुसार ऑक्सीजन प्लांटो का मॉकड्रिल शुक्रवार को हुआ। 

अपर निदेशक स्वास्थ्य गोंडा डॉ एचडी अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमएमएम त्रिपाठी, डब्लूएचओ के एसएमओ तथा प्रधानाचार्य डॉ संजय खत्री द्वारा नामित नोडल अधिकारी द्वारा समस्त प्लांट की क्रियाशीलता को देखा गया। सभी प्लांट क्रियाशील पाए गए। 

प्राचार्य डॉ संजय खत्री ने बताया कि 900एलपीएम, 650 एलपीएम, 200 एलपीएम,145एलपीएम, 45एलपीएम प्लांट का मॉकड्रिल हुआ। माकड्रिल में प्रोफेसर डॉ राहुल अग्रवाल, डॉ जयदीप, डॉ अरविंद शुक्ला , डॉ उपेन्द्र वर्मा, डॉ निर्मेश  डीएसओ, मंडल प्रोग्राम मैनेजर राहुल तथा मैनेजर डॉ रिजवान एव अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें:-ज्ञानवापी परिसर विवाद: ‘व्यास जी का तहखाना’ सौंपने से जुड़े मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी

संबंधित समाचार