मुरादाबाद: क्षय रोगी मिलने पर कर्मियों को अलग से मिलेंगे रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लैब टेक्नीशियन और सुपरवाइजर को भी मिलेंगे रुपये

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में सक्रीय क्षय रोगी खोज अभियान पांच दिसंबर तक चलेगा। इसमें ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों को वेतन के अलावा अलग से प्रतिदिन मानदेय भी दिया जाएगा। टीबी मरीज की पुष्टि होने पर टीम को 600 रुपये मिलेंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरैचया ने बताया कि जनपद में सक्रीय क्षय रोगी खोज अभियान में 335 टीमें लगाई गई हैं। टीमों के सहयोग और निरीक्षण के लिए 67 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जांच करने के लिए 28 लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम में तीन सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयंसेवी संस्था की एक सदस्य को शामिल किया गया है।

 प्रत्येक टीम प्रतिदिन 50 घरों में पहुंचकर रोगियों की पहचान करेंगी। इनको वेतन के अलावा प्रतिदिन टीम के प्रत्येक सदस्य को 150 रुपये दिए जाएंगे। जांच में टीबी रोग की पुष्टि होने पर एक रोगी पर टीम को 600 रुपये दिए जाएंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनके कुरैचया ने बताया कि पांच टीमों के पर्यवेक्षण के लिए एक सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है। जिनको वेतन के अलावा प्रतिदिन 300 रुपये दिए जाएंगे। जबकि लैब टेक्नीशियन को प्रतिदिन 150 रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मंत्रों व आयतों के उच्चारण के बाद कल 2427 जोड़े गृहस्थ जीवन में रखेंगे कदम

संबंधित समाचार