बहराइच: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो सेल्समैन की मौत, मचा कोहराम

बहराइच: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो सेल्समैन की मौत, मचा कोहराम

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बहराइच सीतापुर हाइवे के मोगरिहा गांव के पास शुक्रवार देर रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते दो सेल्समैन की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को भर्ती कर इलाज चल रहा है। लाशों को मार्च्युरी मे पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला तरहर गांव निवासी 21 वर्षीय रवि पांडेय पुत्र राज किशोर, दरगाह थाने के अहिरौरा निवासी 23 वर्षीय अनुराग चौधरी अमरनाथ डिगिहा स्थित स्मार्ट बाजार में सेल्स मेन थे। यही पर अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाने के देवापुर बहादुरकापुरा निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह पुत्र उदयभान सिंह सिक्योरिटी गार्ड थे।

स्टाफ के ही विमल मिश्रा का देहात कोतवाली के गनियापुर में शुक्रवार रात तिलकोत्सव था। जिसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार रात 11 बजे रवि, अनुराग और  विकास एक ही बाइक से शुक्रवार देर रात डयूटी खत्म कर गनियापुर जा रहे थे। देहात कोतवाली के बहराइच सीतापुर हाईवे के मोगलहा गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। जानकारी मिलते ही बेड़नापुर पुलिस चौकी की पुलिस ने तीनों घायलो को आनन में मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडकल कालेज के चिकत्सक डॉक्टर शिवम मिश्रा ने परीक्षण कर रवि व अनुराग को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मृतक के परिजनों में मचा हाहाकार मच गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों सेल्समैन थे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल का हुआ स्वागत, किया दर्शन पूजन