बरेली: शादी में दिखना है खास...दूल्हों को भा रही 'जोधपुरी' और 'इंडो-वेस्टर्न' शेरवानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हमारे देश में शादियां बेहद शानदार ढंग से होती हैं। जिसे और भी अच्छा बनाने के लिए लोग कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। पहले के वक्त में दूल्हों के कपड़ों में धोती-कुर्ता चला करता था, जिसके बाद पैंट शर्ट का चलन भी काफी रहा। धीरे-धीरे दूल्हों के कपड़ों में कोट-पैंट शामिल हो गया। उसके बाद चूड़ीदार पायजामा के साथ शेरवानी का चलन भी लोगों में खूब रहा।

वहीं फिर शेरवानी में चूड़ीदार पेजामे के बदले रेडीमेड धोती का चलन भी कुछ सालों तक दूल्हों को खूब भाया। अगर बात इस वक्त की करें तो दूल्हों के लिए डिजायनर शेरवानी का ट्रेंड है। बाजार में तमाम तरह की डिजायनर शेरवानी उपलब्ध हैं, लेकिन दूल्हों की पहली पसंद जोधपुरी और इंडो-वेस्टर्न शेरवानी हैं। जिन्हें खरीदने के लिए बाजार में लोगों का जमकर तांता लगा हुआ है। शहर में कुतुबखाना, डीडीपुरम और राजेंद्र नगर आदि जगहों पर शादी के कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी आसानी से उपलब्ध हैं।

इन रंगों का करें चुनाव
सफेद और पिंक, सफेद और लाल, गोल्डन और ऑरेंज, गोल्डन-सिल्वर, गोल्डन एंड ब्लैक, रेड और गोल्डन, सी-ग्रीन कलर, पेस्टल, आइवरी, मिंट, सिल्वर कलर के ड्रेस शादी के लिए ठीक हैं। ठंड के हिसाब से भी ये कलर सही हैं। इसके साथ ही दूल्हे की पगड़ी, स्कार्फ आदि के रंग का सही चुनाव करना आवश्यक होता है।

'इंडो-वेस्टर्न' शेरवानी बन रहे दूल्हों की पहली पसंद 
बाजार में पांच हजार से लेकर तीस हजार तक के सिल्क से बने इंडो-वेस्टर्न शेरवानी, चार हजार से पंद्रह हजार तक की कीमत के जोधपुरी सूट, आठ हजार से बीस हजार तक की कीमत के टक्सीडोस, दस हजार से 50 हजार तक की शेरवानी लोगों को काफी भा रही है। वहीं इंडो वेस्टर्न ड्रेस भी दूल्हों की पहली पसंद बना हुआ है।

सफेद और गोल्ड रंग का चलन बढ़ा
दूल्हे के लिए शेरवानी बेहद आसान विकल्प है। इस समय सफेद व गोल्ड रंग की शेरवानी का चलन बढ़ा है। इसके साथ स्टाल, कांट्रास्ट पगड़ी, वेस्ट बैंड या फिर मल्टी स्ट्रिंग्ड नेकपीस, शेरवानी की रौनक और बढ़ा देती है। जबकि बनारसी शाही शेरवानी दूल्हों के लिए एकदम लेटेस्ट ड्रेस है।
 
कपड़ा व्यापारी राजू अरोड़ा ने बताया कि दूल्हों के कपड़ों में इस समय जोधपुरी व इंडो वेर्स्ट शेरवानी का चलन खूब है। दुकान पर आने वाले हर दूसरे दूल्हे की मांग जोधपुरी शेरवानी और इंडो वेर्स्ट शेरवानी है। जोधपुरी शेरवानी को इतना पसंद किए जाने की वजह ये है कि इसमें काफी चमक और सुंदर कारीगरी है।  इसलिए लोग इसे शादी व पार्टी में पहनना पसंद करते हैं। 

फुटवियर व्यापारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज कल दूल्हों को शेरवानी पर नागरा पहनना ज्यादा पसंद है। नागरा में भी कई तरह के नागरे आते है। नग वाले नागरे व सिंपल भूरा नागरे को आज कल खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: न टूटने वाले कांच तो आग में एक घंटे तक न जलने वाली प्लाई ने खींचा ध्यान

संबंधित समाचार