Kanpur Fire : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर के चमनगंज में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई।

कानपुर के चमनगंज में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग काबू पा लिया।

कानपुर, अमृत विचार। चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

शहर के चमनगंज के अंतर्गत भन्नानापुरवा में फर्नीचर का गोदाम बना हुआ है। शनिवार सुबह तकरीबन 4:25 पर गोदाम के भीतर से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख इलाके लोग इकट्ठा हुए और पानी डालने लगे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर कर्नलगंज फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। आधे घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें- UP Crime: PM आवास योजना के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा, STF और पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार