Loksabha Chunav 2023: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में वोटर चेतना महाअभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में वोटर चेतना महाअभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में वोटर चेतना महाअभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत हो गई। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने वोट बढ़वाए।
कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा तेजी से जुटी है। शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में वोटर चेतना महाअभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत हुई। क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बर्रा क़ानपुर के सरदार पटेल पोलिंग सेंटर से अभियान को शुरू किया। पोलिंग बूथ बनाकर, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। यहां से पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची लेकर घर-घर सम्पर्क के लिए रवाना हुए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा की लोकतंत्र मे मतदाता बनना अनिवार्य है। हम सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर सम्पर्क के साथ अपने-अपने बूथों पर पड़ने वाली बस्तियों अपार्टमेंट मे जाना है। 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक एवं युवतियों को सम्पर्क कर उनके मत बनवाने का कार्य करना है। यह अभियान रविवार को भी चलाना है।
इसके साथ ही 2-3 दिसम्बर को दोबारा यही कार्य करना है। वोटर चेतना अभियान में क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र मे निवास करने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, सहित सभी कार्यकर्ता अपने-अपने आवंटित बूथों पर एकत्र हुए और यहां से घर-घर पहुंच मत बनवाने पहुंचे।
20788 बूथों पर सुनी जाएगी मन की बात
रविवार को सभी 20788 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा। सह मीडिया प्रभारी एवं मन की बात के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि, कल भी सभी नेता, पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि अपने आवंटित बूथ पर मन की बात सुनने के बाद वोटर चेतना अभियान के तहत संपर्क पर निकलेंगे।
मंडलों पर पहुंच जिलाध्यक्षों ने बढ़ाए मतदाता
जिला अध्यक्ष दीपू पांडे व शिवराम सिंह ने अपने क्षेत्रों के मंडलों पर पहुंचकर वोट बढ़ाए। दीपू पांडेय ने सीसामऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल में बूथ नंबर 26 से 29 व 30 से 35 व गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत रामलाल मंडल में बूथ नंबर 54 से 62 तक मतदाता सूची संवर्धन अभियान में अपनी सहभागिता की।
उन्होंने सभी विधानसभाओं के बाहर लगे भारतीय जनता पार्टी के कैंपों में भी बैठकर नव मतदाताओं से वार्ता कर सभी के वोट बने वहीं दूसरी ओर बूथ कमेटी ने टोलियों के माध्यम से घर-घर जाकर संपर्क अभियान भी किया। सह-मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई (श्याम) ने पोलिंग स्टेशन महेश चंद्र चौधरी भारतीय विद्यालय के बूथ नंबर 274 में रहकर मतदाता संवर्धन अभियान में अपनी सहभागिता की। वहीं, शिवराम सिंह ने सांसद देवेंद्र भोले के साथ कई बूथों पर शामिल होकर मतदाताओं की समस्याओं को दूर कराया।
ये भी पढ़ें- UP Crime: PM आवास योजना के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा, STF और पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
