बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले लारैब से एटीएस ने की पूछताछ, आतंकी कनेक्शन पर गहराया शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शुक्रवार को डेज मेडिकल चौराहे पर सुबह सिटी इलेक्ट्रिक बस में कंडक्टर की गर्दन पर चापड़ मारने वाले बीटेक छात्र लारैब हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद हाथ में चापड़ लेकर भागने का उसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। लारैब से हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस पर उसने गोली भी चला दी थी। जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की थी। जिसमें उसके पैर मे गोली लगी थी। लारैब की हरकत और वायरल वीडियो के बाद पुलिस और एटीएस कड़ी पूछताछ की है। 
 
बस कंडक्टर पर चापड़ से हमले और पुलिस पर फायरिंग करने वाले लारैब हाशमी के मामले में शनिवार वह पुलिस और एटीएस ने उसके साथियों और घर पर छापामारी की है। सोरांव के हाजीगंज स्थित उसके घर से पुलिस ने उसके चचेरे भाई वह हिरासत मे लिया है। साथ ही उसके कई साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर लारैब के आतंकी कनेक्शन की छानबीन चल रही है। इसका कनेक्शन राजस्थान के कन्हैयालाल प्रकरण से प्रभावित होने का अंदेशा मिला है। 

पोल्ट्री फार्म से लिया था चापड़
कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा की गर्दन काटने के इरादे से बीटेक छात्र लारैब हाशमी ने पोल्ट्री फार्म से चापड़ बैग में पहले से रख हुआ था। कंडक्टर से टिकट के पैसों के लिए झगड़ा होने के बाद उसके सिर पर खून सवार था। उसने कंडक्टर को मारने का प्लान बना चुका था। हमला करते वक्त उसने जेहादी नारे भी लगाये थे। जिसके बाद बस में रहे यात्रियों के होश उड़ गये थे। 

तीन दिन पहले 15 रुपये को लेकर हुआ था विवाद
तीन दिन पहले शांतिपुरम से कालेज आते वक्त वह कंडक्टर को 15 रुपये दे रहा था। उस वक्त कंडक्टर ने 23 रुपये मांगे थे।  कंडक्टर ने आठ रुपये के लिए सबके सामने बेज्जत कर दिया था। जिसकी वजह से वह बौखला गया। उसके सिर पर खून सवार हो गया। वह अपने पिता मोहम्मद युनूस की पोल्ट्री फार्म में मुर्गों को काटने वाला चापड़ लेकर आया था।  

कालेज प्रशासन ने आरोपी लारैब को किया निलंबित
औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल तिराहे के समीप शुक्रवार सुबह इंजीनयरिंग के छात्र सोरांव के हाज़ीगंज निवासी लारैब हाशमी पुत्र मो यूनुस द्वारा सिटी बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने की घटना से उसके कालेज का हर कोई चकित है। घटना के बाद से उसके कालेज यूनाइटेड में हर कोई सभी सकते में हैं। कालेज प्रशासन ने आरोपी छात्र को निलंबित कर जांच बैठा दी है। साथ ही इस प्रकार की घटना दोबारा न हो इसके लिए भी उपाय किए जा रहे हैं। यूनाइटेड कालेज इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के प्रिंसिपल प्रो. एचपी शुक्ला ने घटना को दुखद बताया। कहा कि आरोपी छात्र को निलंबित कर जांच की जा रही है। 

कक्षा में पीछे बैठता था लारिस
सिटी बस में कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाला छात्र लारैब हाशमी अपनी कक्षा में सबसे पीछे बैठता था। कालेज के मुताबिक वह बहुत कम बोलता था। किसी बच्चे से बातचीत में कुछ ऐसा नहीं पाया गया कि कुछ हो रहा। किसी ने कभी उसकी कोई शिकायत नहीं की है। उसका कोई दोस्त भी क्लास में नहीं है।

एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि लारैब की तलाशी में मिले मोबाइल फोन को चेक करने पर यह वीडियो मिला। इससे उसकी कट्टरता उजागर हो रही है। उसने इस वीडियो को तमाम लोगों को भेज दिया था। गोली लगने से घायल लारैब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके चचेरे भाई से भी पूछताछ की जा रही है। एटीएस की पूछताछ मे भी कुछ अहम सुराग मिले है। जिसे अभी गोपनीय रखा गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में बहन के घर विवाद सुलझाने गए भाई पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक पैर कटा - इलाज के दौरान हुई मौत

संबंधित समाचार