कृषि विधेयक: शिअद का 25 को ‘चक्का जाम‘, एक अक्टूबर को किसान मार्च
चंडीगढ़। विवादास्पद कृषि विधेयकों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आज 25 सिंतबर को पंजाब में ‘चक्का जाम’ और एक अक्टूबर को तीनों सिख धार्मिक ‘तख्तों’ से मोहाली तक ‘किसान मार्च’ की घोषणा की। शिअद के यहां जारी बयान के अनुसार यह फैसला कल देर रात हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में …
चंडीगढ़। विवादास्पद कृषि विधेयकों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आज 25 सिंतबर को पंजाब में ‘चक्का जाम’ और एक अक्टूबर को तीनों सिख धार्मिक ‘तख्तों’ से मोहाली तक ‘किसान मार्च’ की घोषणा की। शिअद के यहां जारी बयान के अनुसार यह फैसला कल देर रात हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की।
यह भी निर्णय लिया गया कि अकाली दल अध्यक्ष 26 से 29 सितंबर तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि देश के लगभग 200 किसान संगठनों ने 25 सितंबर को ‘भारत बंद‘ का भी आह्वान किया हुआ है।
