बहराइच : सराफा की दुकान से चोरी हुआ सामान तालाब के किनारे मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुजूरपुर/ बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र के डीहा में शुक्रवार रात को एक व्यापारी के सराफा की दुकान से चोरी हो गई थी। रविवार को व्यापारी के यहां से चोरी हुआ समान हुजूरपुर में स्थित तालाब के निकट मिला। पुलिस ने व्यापारी को बुलाकर सामान उसके सुपुर्द कर दिया है। 

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के ग्राम डीहा निवासी विनोद कुमार सोनी के सर्राफा की दुकान सड़क मार्ग पर है। शुक्रवार रात को विनोद दुकान बंद कर घर चले गए देर रात घुसे अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर तिजोरी चोरी कर लिया। बिक्री का ₹30000 नगदी, 10 किलो चांदी के जेवरात और 80 ग्राम सोने का आभूषण तिजोरी में था। पीड़ित ने दरगाह थाने में तहरीर देकर के सर्च किए जाने की मांग की थी, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। रविवार को हुजूरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत में सड़क के किनारे से लोग गुजर रहे थे। तभी तालाब के निकट एक तिजोरी देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तिजोरी खुलवाकर उसमें मिले कागजात से व्यापारी को सूचना दी चोरों द्वारा छोड़े गए शेष सामान को पुलिस ने व्यापारी के सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी का जो भी सामान बचा था उसे व्यापारी के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के घर विजिलेंस टीम का छापा, खंगाल रही अभिलेख, जानें मामला

संबंधित समाचार