बरेली: रिश्वत न देने पर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, गेट पर दिया बच्चे को जन्म
बरेली/क्योलड़िया। सीएचसी में रिश्वत न देने पर नर्स ने गर्भवती को भर्ती करने से मना कर अस्पताल से भगा दिया। इस दौरान अस्पताल के गेट पर दर्द से तड़पती प्रसूता बेहोश होकर गिर पड़ी। पति ने भर्ती करने के लिए नर्स के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन उसकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद …
बरेली/क्योलड़िया। सीएचसी में रिश्वत न देने पर नर्स ने गर्भवती को भर्ती करने से मना कर अस्पताल से भगा दिया। इस दौरान अस्पताल के गेट पर दर्द से तड़पती प्रसूता बेहोश होकर गिर पड़ी। पति ने भर्ती करने के लिए नर्स के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन उसकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद महिला ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया।
इसके बाद भी नर्स उसकी देखभाल के लिए नहीं आई। प्रसूता के पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। काफी देर बाद पुलिस के कहने पर शिशु को भर्ती कराया जा सका। पीड़ित पक्ष ने नर्स के खिलाफ पुलिस और चिकित्साधिकारी को लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चिकित्साधिकारी ने नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है।
ब्लॉक भदपुरा क्षेत्र के गांव जगतपुर के लालाराम पुत्र मैकूलाल गर्भवती पत्नी सावित्री देवी को गांव की आशा कमलेश कुमारी के साथ सुबह सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्योलड़िया लेकर आए। इस दौरान महिला दर्द से तड़प रही थी। आरोप है कि अस्पताल में तैनात नर्स ने भर्ती करने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पति के पास केवल 600 रुपये थे, जो नर्स को दे दिए रहे। लेकिन कम रुपये देखकर नर्स भड़क गई और अपने रूम में चली गई।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति व महिला को अस्पताल से भगा दिया। इसके बाद वह महिला की देखभाल को गिड़गिड़ता रहा। लेकिन नर्स ने अनसुनी कर दी। इस दौरान पति महिला को लेकर अस्पताल के बाहर गेट पर पहुंचा ही था कि अचानक गर्भवती महिला को दर्द होने लगा और बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान महिला का प्रसव हो गया।
इसके बाद पति ने दोबारा नर्स से देखभाल के लिए कहा और बच्चे के उपचार की गुहार लगाई। समाधान न होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। काफी देर पुलिस के कहने पर नवजात को भर्ती किया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने और चिकित्साधिकारी को लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी दलेलनगर प्रभारी मूवीस को लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
