मुख्यमंत्री सोरेन ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह संवेदनशील औऱ आम जन की सरकार है और इस सरकार में योजनाएँ एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। मुख्यमंत्री सोरेन ने आज शहीद सोबरन मांझी के 66 वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएँ हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

इस मौके पर उन्होंने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- दरभंगा : सीएम नीतीश ने विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन 

संबंधित समाचार