प्रयागराज में चलती AC रोडवेज बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड काबू का कर रही प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर में बड़ी घटना हो गई है। यहां बेली हॉस्पिटल के पास लखनऊ जा रही यूपी रोडवेज की एसी बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को दरवाजे तक पहुँचने का मौका भी नहीं मिला। 

बेली हॉस्पिटल के पास लखनऊ जा रही यूपी रोडवेज की एसी बस में अचानक आग लग गई। बस से लपटें और धुआं उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस को रोका और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बस में बैठे लोगो को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोडवेज की एसी बस लखनऊ जा रही थी। बस बेली अस्पताल के पास पहुंची तभी बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। आग को बुझाने में दमकल की टीम जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : लापता किशोरी का बाग में मिला शव, एसपी और सीओ ने की पड़ताल

संबंधित समाचार