Unnao में मंदिर में दर्शन कर गई महिला से बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र, शिकायत करने पर महिला दरोगा बोली- ऐसा तो होता रहता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में मंगलसूत्र छिन जाने की शिकायत करने पर बोली दरोगा ऐसा तो होता रहता है।

उन्नाव के बक्सर में मां चंद्रिका देवी दर्शन करने के दौरान बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। महिला जब वहां मौजूद महिला दरोगा से शिकायत करने पहुंची तब दरोगा ने कहा कि ऐसा तो होता रहता है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के बारा सगवर थाना अंतर्गत बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन के दौरान सीतापुर से आयी एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया गया। महिला ने वहां मौजूद महिला थानाध्यक्ष से शिकायत की तो उन्होंने यहां तो ऐसा होता ही रहता है कह कर उसे चलता कर दिया। इसके बाद महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामलें में फजीहत होती देख सीओ ने जांच करने की बात कही है।

बता दें बक्सर घाट स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में सीतापुर के जिला सूचना अधिकारी लालकमल की बहन कनक लता अपने परिवार के साथ दर्शन करने आयी थी। मंदिर परिसर के अंदर ही लाइन में  लगी होने के दौरान भीड़ में अज्ञात लुटेरों उनका मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र छिन जाने के बाद उन्हें जानकारी हुयी तो वहां मौजूद महिला थानाध्यक्ष अर्चना समेत अन्य पुलिस कर्मियों को उन्होंने इसकी जानकारी दी।

आरोप है कि थानाध्यक्ष अर्चना ने पीड़िता से कहा "ऐसा यहां होता रहता है चला जाने दो दूसरा आ जायेगा। इसके साथ ही पीड़िता को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया और अभद्रता की। पीड़िता ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद मामलें  में फजीहत होती देख क्षेत्राधिकारी बीघापुर माया राय ने बयान जारी करते हुए बताया कि सूचना मिली है, जांच पड़ताल करायी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: दो महिलाओं में जमकर मारपीट, दोनों ने एक दूसरे को पीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

संबंधित समाचार