बरेली: जेवर और तीन लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ महिला फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला का मुंह बोला भाई ही निकला प्रेमी

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। प्रेमी के साथ महिला तीन लाख रुपये और चार तोला सोना लेकर फरार हो गई। पति की शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला प्रेमी को अपना मुंह बोला भाई बताती थी।

सीबीगंज के स्लीपर रोड लेबर कॉलोनी निवासी युवक के मुताबिक वर्ष 2018 में उनकी शादी रामपुर के बिलासपुर थाना निवासी युवती से हुई थी। पत्नी के मायके का मनोज उनके यहां आता जाता था, जिसे पत्नी अपना मुंह बोला भाई बताती थी। शक होने पर उन्होंने मोबाइल चेक किया तो मनोज और उसकी पत्नी की आपत्तिजनक चैटिंग मिली। विरोध करने पर पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया। 

फरवरी 2020 में पत्नी के कहने पर रोहित ने उसकी मां के खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। 1 नवंबर 2021 को मनोज, उसकी पत्नी और सास और बहनोई उसके घर आए और तीन लाख रुपये व चार तोला सोने के जेवर लेकर चले गए। उन्होंने समझौते का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद आईजी के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने रोहित की पत्नी, मनोज, सास और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क निर्माण कर रहे कर्मचारियों पर हमला, मशीन भी फेंकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता