Kanpur Weather Today: बादलों ने बदल दिया मौसम, आज हल्की बारिश के आसार, अगले चार दिन तक ऐसा रहेगा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बादलों ने मौसम बदल दिया।

कानपुर में बादलों ने मौसम बदल दिया। आज हल्की बारिश के साथ चार दिन तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

कानपुर, अमृत विचार। आसमान पर छाए बादलों ने सोमवार को शहर का मौसम अचानक बदल दिया। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। मौसम पर मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अगले तीन दिन सुबह कोहरे के साथ हल्की बदली भी रह सकती है।  

सीएसए विवि के मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम   12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक वृद्धि के बावजूद सुबह कोहरे फिर बादलों के चलते लोगों को ठंड का एहसास अधिक हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि अगले तीन दिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा हो सकती है। 

कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी, लोगों ने स्वेटर-जैकेट निकाले 

सोमवार को आईआईटी, कैंट, मोतीझील, फूलबाग में करीब पांच मिनट तक हल्की फुहार पड़ी। मौसम में बदलाव देखकर लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहन लिए। नवीन मार्केट, पीरोड, गोविंद नगर व सीसामऊ बाजार में  गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रो. एसके गौतम ने बताया कि बदल रहे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को कान व सिर खुला रखकर घर के बाहर निकलने से बचना चाहिए। मॉर्निग वॉकर को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

 

संबंधित समाचार