दक्षिण अफ़्रीका में इम्पाला प्लैटिनम खदान दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका में इम्पाला प्लैटिनम खदान दुर्घटना में 11 श्रमिकों की मौत हो गयी और 75 घायल हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इम्पाला प्लैटिनम के मुख्य कार्यकारी निको मुलर ने इसे कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन बताया। कंपनी ने कहा कि दुर्घटना सोमवार को जोहान्सबर्ग से लगभग 100 किमी (60 मील) उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग की खदान में एक लिफ्ट के अनियंत्रित होने से हुई। 

लोगों को खदान शाफ्ट पर ऊपर तथा नीचे लेकर जाने वाली यह लिफ्ट अप्रत्याशित रूप से नीचे की ओर बढ़ने लगी थी। दक्षिण अफ़्रीका में दुनिया की कुछ सबसे गहरी खदानें हैं। वहीं यह प्लैटिनम, सोना और अन्य कच्चे माल का अग्रणी उत्पादक देश है।

 यहां की खदानों में सुरक्षा स्थिति का मामला लंबे समय से गंभीर रहा है , हालांकि 1994 में श्वेत-अल्पसंख्यक शासन समाप्त होने के बाद से स्थिति में सुधार हुआ है। कंपनी ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है तथा सभी खनन कार्य बंद कर दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: इमरान के खिलाफ अदियाला जेल में खुली अदालत, जारी रहेगा मुकदमा

संबंधित समाचार