विधानसभा सत्र में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा विधायकों पर भड़के ब्रजेश पाठक, बताया शर्मनाक!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र  की शुरूआत आज मंगलवार से हो गई है। यह सत्र चार दिन के लिए बुलाया गया है। सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक आशुतोष टंडन समेत नौ अन्य विधायकों के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायक काले रंग के कुर्ते पहने नजर आए। 

जिस पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और नौ अन्य विधायकों के निधन पर दुख व्यक्त किया गया, वहीं सपा विधायकों का इस तरह से काले रंग के कपड़े पहनकर आना देश को शर्मिंदा करता है।

ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'आज सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान सपा के काले मन के संक्रमित डीएनए और कुकृत्य को पूरे देश ने देखा,सदन में पहली बार किसी दल के नेता शोक प्रस्ताव में काले कपड़ों में प्रदर्शन किया है, शोक प्रस्ताव के दौरान काले वस्त्र पहन कर प्रदर्शन करना संसदीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुःखद घटना है।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'समाजवादी पार्टी के कुकृत्यों के चलते आज पूरा देश शर्मसार हुआ है, शोक प्रस्ताव के दौरान इस तरह की अतिनिंदनीय घटना आज तक नहीं हुई, सदन में सपा ने आज जो कुकृत्य किया है इसके लिए जनता माफ नहीं करेगी, प्रदेश के 24 करोड़ लोगों की तरफ से हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'

फिलहाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सपा के विधायकों के काले कपड़े पहनकर पहुंचने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि 'ये सरकार और नई नियमावली का विरोध है। लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या: घने कोहरे में आमने-सामने बस से भिड़ा ट्रक, तीन महिलाएं घायल

संबंधित समाचार