लखनऊ: यूपी विधानसभा सत्र का दूसरा दिन भी रहा हंगामेदार, सपा विधायकों ने साथियों के साथ किया प्रदर्शन, लगाये नारे
लखनऊ। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्षी नेता प्रदर्शन और हंगामा कर रहे हैं। योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए महंगाई का भी मुद्दा विपक्षी नेता उठा रहे हैं। आज बुधवार को विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास सरकार के खिलाफ सपा विधायक व विधानपरिषद के अन्य सदस्यों ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान विपक्षी नेताओं के हाथों में सरकार विरोधी पैंपलेट और तख्ती दिखाई दी, जिसमें नारे लिखे हुए थे। सपा विधायक साथियों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए।
इस पेंपलेट व तख्ती में कहाँ हुई एम्बुलेंस की संख्या दोगुनी, किस मंडल में नई यूनिवर्सिटी बनी, ना रोजगार ना स्वरोजगार, युवाओं पर हो रहा अत्याचार, भाजपा का 2012 अब तक नहीं, इन्होने समाज के हर वर्ग को सताया। यूपी में बुलडोजर का अत्याचार, भाजपा के आगे गरीब जनता लाचार! जैसे नारे दिखाई दे रहे थे।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, अनुपूरक बजट सहित कई अन्य विधेयक हो सकते हैं पेश
