रायबरेली: ओवरलोड ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 10 घायल, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ओवरलोड ट्रक ने सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन चौराहा पर प्रयागराज जा रही रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे 10 यात्री घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने मामले की पड़ताल की। 

अति व्यस्तम सिविल लाइन चौराहा पर तेज रफ्तार ओवर लोड ट्रक ने बुधवार सुबह एक बड़े हादसे को अंजाम दिया। प्रयागराज जा रही रोडवेज बस को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद भी ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं हो सका जिससे बस  दुकान में घुस गई। हादसे से सिविल लाइन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन पुलिस और मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में बस में बैठे श्याम लाल, उर्मिला, सुमित, मनोज, हर्षित, राम विलास, रघु, ब्रजेश बहादुर व हर्ष घायल हो गए। जिन्हें एबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अमित सिंह ने घटना की पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी विधानसभा सत्र का दूसरा दिन भी रहा हंगामेदार, सपा विधायकों ने साथियों के साथ किया प्रदर्शन, लगाये नारे

संबंधित समाचार