कुतुबखाना पुल निर्माण: ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ते समय मजदूर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों कुतुबखाना पुल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। इस दौरान पुल निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने के दौरान उसका कुंडा एक मजदूर के पैर पर गिर गया जिससे मजदूर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीलीभीत के नवादिया कला निवासी जितेंद्र मजदूरी करते हैं। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें वह मजदूरी कर रहे हैं। आज ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरवाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुंडे से जोड़ रहे थे। इस दौरान कुंडा उनके पैर पर गिर गया जिससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढे़ं-बरेली: साफ छवि के एसीएमओ को करो टीम में शामिल, इलेक्ट्रिक सेफ्टी विभाग को जांच की जिम्मेदारी

 

संबंधित समाचार