बहराइच : ताला तोड़कर परचून की दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत निगोह निवासी एक व्यापारी के किराना की दुकान का ताला चोरों ने देर रात को तोड़ दिया। इसके बाद साढ़े तीन लाख रूपये नकदी समेत पांच लाख से अधिक मूल्य के संपत्ति की चोरी की।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगोह निवासी अंकित कुमार पुत्र केशव राम गांव में ही परचून की दुकान का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात को अंकित दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देर रात को अज्ञात चोर पहुंचे सभी ने परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया।
पीड़ित अंकित ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे परचून दुकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर घुसे। चोरों ने साढ़े तीन लाख रूपए नकदी, चार थैला गुटका, एक बोरी अरहर की दाल, करीब 12 हजार गल्ले में रखा फुटकर रुपया उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।
ये भी पढ़ें -Amrit vichar impact : अटल जी की प्रतिमा को अब जल्द मिल जाएगी छत
