Amrit vichar impact : अटल जी की प्रतिमा को अब जल्द मिल जाएगी छत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिपं परिसर में खुले में लगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के आस-पास निर्माण शुरू 

अयोध्या, अमृत विचार। खुले में धूल फांक रही भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के मामले में जिम्मेदार अधिकारी नींद से जाग गए हैं। अमृत विचार द्वारा आईना दिखाए जाने के बाद मौके पर अधिकारियों ने काम भी शुरू करा दिया है। दावा किया जा रहा है कि अगले दस दिन में सीढ़ियां और छतरी लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
      
जिला पंचायत परिसर में मुख्य भवन के ठीक सामने लगी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा बीते साल सितंबर में स्थापित की गई थी। बाद में प्रतिमा को पीली पत्नी में लपेट दिया गया था। सूत्रों के अनुसार जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का बंगला सज-संवर गया। बंगले के सुंदरीकरण में करीब 12 लाख खर्च हुए, जिसका भुगतान तक हो गया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण तो दूर धूप और बरसात से सुरक्षित करने के लिए एक छतरी तक नसीब नहीं हुई थी। 

इस मुद्दे को अमृत विचार ने 28 नवंबर के अंक में "अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूं" शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था, जिसके बाद गहरी नींद में सो रहे अधिकारियों की आंखें खुल गई और प्रतिमा स्थल पर काम शुरू करा दिया। अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। अभी सीढ़ियां बन रही हैं। उसके बाद छतरी बनाने का कार्य कराया जाएगा।

16 - 2023-11-29T183831.917

ये भी पढ़ें -ग्रीन हेल्थ सर्विस : मौके पर ही खराब एंबुलेंस होगी सही, डीईएचओ ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार