Sitapur news : विशेष जज एससी-एसटी कोर्ट को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखी ये बात
सीतापुर, अमृत विचार। विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट राम विलास सिंह को एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोर्ट में सरकारी काम करने के दौरान ही आई एक डाक के जरिये जज को धमकी भरा पत्र मिला। न्यायाधीश ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते चले कि एससी/एसटी कोर्ट में न्यायाधीश राम विलास सिंह की कोर्ट में मंगलवार को डाक जरिये आये पत्र द्वारा परिवार की हत्या और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जाता है कि मछरेहटा थाना इलाके के ग्राम परसदा निवासी कृष्ण कुमार दुबे पुत्र शिव शंकर दुबे द्वारा कोर्ट में भेजे गये एक पत्र द्वारा उनके कोर्ट में चल रहे मुकदमा अपराध संख्या 251/16 थाना रामकोट धारा 307,302,447,504,506,SC/ST एक्ट में मनमाने ढंग से गवाहों के बयान के अंकित कराये जाने का आरोप लगाते हुए जज और उनके परिवार की हत्या का आरोप की धमकी देने के सम्बंध में लिखा था।
आरोप है कि इस पत्र में दो अन्य मुकदमे से भी खुद को भी अलग रखने की धमकी दी गयी। इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद न्यायाधीश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है, और साथ ही सभी तथ्यों को छानबीन कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री योगी को रास्ते में दिखा अंधेरा तो अफसरों को लगी फटकार, मौके पर पहुंचे डीएम और कमिश्नर
