सिर्फ मस्जिदों से उतार रहे लाउडस्पीकर: शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मस्जिदों से उतारे जा रहे लाउडस्पीकरों पर कहा कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से बहुत पहले आया था।, उस वक्त उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार थी।

बसपा के शासन के दौरान लाउडस्पीकर की अनुमति देने की भी प्रकिया शुरू की गई थी। फिर 2019 में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने का सिलसिला शुरू किया गया और अब फिर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर उतारे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई जगह से शिकायतें मिली हैं कि केवल मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतार रहे हैं। यह संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र भी लिखा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: टैक्ट्रर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक मौत, दो घायल 

संबंधित समाचार