अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। किसिंजर की परामर्श कंपनी ‘किसिंजर एसोसिएट्स’ ने यह जानकारी दी। 

किसिंजर ने अमेरिका के दो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थीं। 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। यह एक ऐसा पद था जिससे उनकी अमेरिकी विदेश नीति पर गहरी पकड़ बनी। 

उन्होंने वियतनाम युद्ध को खत्म कराने तथा चीन- अमेरिका के बीच संबंध सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 1973 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

ये भी पढें- राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन को वोट नहीं दूंगा: उद्योगपति एलन मस्क 

संबंधित समाचार