पाक ने एलओसी पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार 5वें दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी करना जारी रखा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने आज सुबह 9 बजे के आसपास पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण …

जम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार 5वें दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी करना जारी रखा।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने आज सुबह 9 बजे के आसपास पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।”

इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर किए गए 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार