अमरोहा: गैस सिलेंडर के दाम कम कराने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गुरुवार को कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर के दाम कम कराने को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों की मांग थी कि सरकार द्वारा आम जनता को राहत देने के लिए सिलेंडर के दाम कम किए जाएं। 

जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में भारी संख्या में इकट्ठा हुए कांग्रेसी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं।

इसके अलावा खाद्य पदार्थ और अन्य सामान पर भी लगातार दाम बढ़ रहे हैं। जबकि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां गैस सिलेंडर के दाम बहुत कम हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी गैस सिलेंडर के दाम कम होने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। 

ये भी पढे़ं- अमरोहा: रात को घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या की रिपोर्ट 

 

 

संबंधित समाचार