बहराइच: किसान के घर से ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात और नकदी उठा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम सपसा निवासी एक व्यक्ति के मकान में देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित किसान के मुताबिक उसके घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है। सुबह सामान बिखरा देख लोगों को चोरी की जानकारी हुई। थाने में तहरीर दी गई है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम सपसा निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह बुधवार रात को परिवार के साथ गोंडा के परसपुर में रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जबकि बहू और बेटा दूसरे कमरे थे। रात 12 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने घर में रखा बक्सा उठाया। देवेंद्र सिंह ने बताया कि बक्से में रखा तीन जोड़ी पायल, बिछिया, चार सोने की अंगूठी, माथ बिंदिया समेत अन्य जेवरात की चोरी की। सुबह परिवार के लोगों  तो सभी ने सामान बिखरा देखा। इस पर थाने में तहरीर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम के क्राइम इंस्पेक्टर कुलदीप त्रिपाठी, उप निरीक्षक दिनेश सिंह, श्रवण कुमार, कंस्टेबल अवधेश, दीपांकार यादव, सिद्धार्थ यादव ने जाँच की। प्रभारी निरीक्षक विनोद राव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। टीम गठित कर दिया गया है, शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि घर के सभी महिलाओं के जेवरात और अन्य सामान चोरी हुई है। 

कड़ा और जैकेट छोड़ गए चोर
किसान के घर में चोरी के लिए आए चोर अपना कड़ा और जैकेट छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसका कड़ा है और किसके जैकेट है। इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के रवाना हुआ रथ

संबंधित समाचार