प्रयागराज: रसोई गैस के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेसियों ने सिर पर सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी, उठाई यह बड़ी मांग...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को कम करने की मांग को लेकर गुरूवार को कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर हाथ में सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा चुनावी सभाओं में 450 रुपये का सिलेंडर देने की घोषणा कर रही है।

गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के समीप धरना स्थल पर रसोई गैस के बढ़े दाम को कम करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार यूपी की जनता के साथ अन्याय कर रही है। यहां पर सिलेंडर के दामों को बढ़ाया जा रहा है। जबकि 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाना चाहिए। जिससे जनता महंगाई की मार से बच सके।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जनता को बरगलाने का काम करती है। झूठे वादे करके चुनाव जीतती है, लेकिन जनता भाजपा की हकीकत को अब जान चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, संजय तिवारी, हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती : मायावती ने सरकार से उठाई ये बड़ी मांग, BSP कार्यालय पर अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

संबंधित समाचार