69000 शिक्षक भर्ती : मायावती ने सरकार से उठाई ये बड़ी मांग, BSP कार्यालय पर अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के चयनित 6800 अभ्यर्थियों ने गुरुवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती से गुहार लगाई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

वहीं इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है - उत्तर प्रदेश के चर्चित शिक्षक भर्ती में एससी व ओबीसी समाज के आरक्षण को सही से नहीं लागू किए जाने के विरुद्ध जरूरी सुधार की माँग को लेकर हजारों अभ्यार्थी यहाँ लगातार आन्दोलित हैं तथा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सरकार इनके साथ तुरन्त न्याय सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।

बता दें कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बीते दिन बुधवार को अभ्यर्थियों में नियुक्ति की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया और ईको गार्डन भेज दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने आज बसपा सुप्रीमो मायावती से नियुक्ति की गुहार लगाते हुए बसपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ हुई विसंगति के बाद सरकार ने 6800 अभ्यर्थियों की सूची जारी करके नियुक्ति करने का आदेश दिया था। लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद ने अभी तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी। 

ये भी पढ़ें -69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने बसपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन, Mayawati से नियुक्ति की लगाई गुहार

संबंधित समाचार