परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : लगातार आठवीं बार भदैया ब्लाक बना ओवरआल चौंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। जिले के 14 ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ओवरआल भदैंया ब्लाक की टीमें विजेता रही। पिछले आठ साल से लगातार भदैया चैंपियन बन रही है।

प्रतियोगिता का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने विजेता खिलाड़ी व टीमों को शील्ड प्रदान कर किया। गुरुवार को खो खो प्राथमिक संवर्ग बालक मे मोतिगरपुर ने कुड़वार को हराया। लंबी कूद बालक में जयसिंहपुर ने कब्जा जमाया। विगत सात वर्षों से लगातार भदैया के पाले मे चौंपियनशिप जाती रही। वहीं इस बार भी ब्लॉक का दबदबा कायम रहा। 245 अंक प्राप्त कर भदैया पहले स्थान पर रही। 139 अंक प्राप्त कर धनपतगंज दूसरे स्थान पर रहा, कुरेभार को 120 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ। 

बालक संवर्ग में व्यक्तिगत चौंपियनशिप नग़मा, बालिका संवर्ग में लंभुआ को प्राप्त हुआ। बालक संवर्ग मे  मनीष कुमार बल्दीराय को व्यक्तिगत चौंपियनशिप मिली। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी व टीमें 11 व 12 दिसंबर को अमेठी में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने बताया कि इस बार की हुई प्रतियोगिता से मंडल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मौके पर दिनेश उपाध्याय, उमेश यादव, रितेश, मुनेन्द्र मिश्र, अनिमेश, बृजेश सिंह, दिलशाद अहमद आदि रहे। 

ये भी पढ़ें -अग्निवीर भर्ती रैली 4 दिसंबर से, 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

संबंधित समाचार