अग्निवीर भर्ती रैली 4 दिसंबर से, 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ आगरा, अमृत विचार। सेना भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती  रैली 4 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार, आगरा कैन्ट में आयोजित की जा रही है। इस रैली में अप्रैल 2023 के महीने में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई ) पास करने वाले उम्मीदवार भाग लेंगे जिसमें लगभग 13000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है । यह भर्ती अग्निवीर जीडी ,अग्निवीर लिपिक, अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8 वीं एवं 10 वीं पास ) की रिक्तियों के लिए की जा रही है ।

12 जनपदों के अभ्यर्थी होंगे शामिल 
इस रैली में उत्तर प्रदेश के बारह जिलों के उम्मीदवार भाग लेंगे । इसमें आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, जालौन और कासगंज जिलों के सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे एकलव्य स्टेडियम, सदर बाजार आगरा कैन्ट में रिपोर्ट करेंगे ।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान 
मध्यकमान सेना प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि रैली अधिसूचना और प्रवेश पत्र में सूचित सभी दस्तावेजों की मूल प्रति अभ्यर्थी अपने साथ रखें। रैली से संबंधित किसी भी समस्या का सामना होने पर उम्मीदवारों को बाद में असप्ष्टता से बचने के लिए सेना भर्ती कार्यालय, आगरा से इसे स्पष्ट करना होगा। उम्मीदवारों को दलालों से सतर्क रहने और उनके शिकार न बनने की सलाह दी। इसके अलावा किसी अनुचित साधन का सहारा न लें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का चयन करना है।

15 - 2023-11-30T173103.379

ये भी पढ़ें -69000 शिक्षक भर्ती : मायावती ने सरकार से उठाई ये बड़ी मांग, BSP कार्यालय पर अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

संबंधित समाचार