केंद्रीय टीम को मिला सात शत्रु संपत्तियों का ब्यौरा, नगर निगम ने सौंपी रिपोर्ट - होगी नीलामी
प्रयागराज, अमृत विचार। जनपद में कई शत्रु संपत्तियां हैं, जिसमें 120 संपत्तियों का ब्यौरा विभाग के पोर्टल पर दर्ज है। प्रयागराज में गृह मंत्रालय की टीम ने पांच दिन रहकर इन संपत्तियों का मौका मुआयना किया है। टीम को 19 अन्य शत्रु संपत्तियो की जानकारी मिली है। इसके अलावा 65 अन्य संपत्तियों को लेकर शिकायतें गई दर्ज गई हैं। गुरूवार को भारत सरकार की टीम ने नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें शत्रु संपत्तियों का विवरण मांगा गया है। नगर निगम विभाग ने केंद्र सरकार की टीम को सात संपत्तियों का विवरण दिया है। साथ ही कई संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। जिनके विवरण मांगे गए हैं। टीम ने बताया की तीन दिसंबर को टीम फिर आएगी और शत्रु संपत्तियों के दस्तावेज को जुटाएगी। इसके बाद चिन्हित की गयी 120 संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
केंद्र सरकार की टीम ने नगर निगम के दस्तावेज में दर्ज सात संपत्तियों का विवरण मांगा है। टीम ने पीडीए से शत्रु संपत्तियों पर बनी कॉलोनियों, पार्कों का ब्यौरा भी मांगा है। अब तीन दिसंबर को टीम के आने की उम्मीद है। इसके बाद चार दिसंबर को सभी संपत्तियों के दस्तावेज को जुटाएगी। टीम द्वारा चिह्नित संपत्तियों का भी निरीक्षण किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक 120 संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज है। जिन सम्पत्तियों पर कब्जा था उन्हें कब्जे से मुक्त करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिसंबर के शुरूआती समय में ही इन संपत्तियों की नीलामी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: PM Modi के गैस सिलेंडर वाले बयान पर Congress का प्रदर्शन, यूपी में भी 450 रुपए में करने की उठाई मांग
