बहराइच : जिले के दो जेई को मुख्य अभियंता ने किया निलंबित, जानें क्या है वजह
बहराइच, अमृत विचार। जिले में बिजली विभाग द्वारा संचालित ओटीएस योजना में शिथिल कार्य करने वाले दो अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में दोनों जिला मुख्यालय से अटैच रहेंगे।
सरकार की ओर से राजस्व को बढ़ावा देने के लिए ओटीएस योजना संचालित की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को बिजली बिल का बकाया जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी बड़े बकायेदारों के बकाया बिल जमा नहीं हो रहे हैं। इसकी समीक्षा देवीपाटन मण्डल क्षेत्र गोण्डा के मुख्य अभियन्ता दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया। शिथिल कार्य के चलते मुख्य अभियंता ने विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, नानपारा अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-रायबोझा पर तैनात अवर अभियन्ता पंचम लाल व 33/11 उपकेन्द्र सहाबा पर तैनात अवर अभियांता राम गोपाल अनमोल को निलम्बित कर दिया गया है। निलम्बन की अवधि में सम्बन्धित अधिकारियों को विद्युत वितरण मण्डल बहराइच कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
ये भी पढ़ें - बहराइच: नाबालिग बच्ची के दुष्कर्मी को बीस वर्ष का सश्रम कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
