पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों और शिक्षकों का संघर्ष, पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन, 1 अप्रैल 2005 के विज्ञापन का संज्ञान ले सरकार
अमृत विचार लखनऊ: राजधानी में कर्मचारियों और शिक्षकों का पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर संघर्ष लगातार जारी है। गुरुवार को कर्मचारियों के आदर्श कहे जाने पूर्व कर्मचारी स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया और अपनी मांगों से संबधित ज्ञापन लखनऊ पुलिस कमिश्नर को सौंपा। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों और शिक्षकों सरकार से मांग की पुरानी पेंशन की बहाली की जाये और विभागों में आउटसोर्सिंग समाप्त की जाये।
इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह,आशुतोष मिश्र,निशा सिंह एवं जिला संयोजक उदय प्रताप सिंह ,जिला सहसंयोजक दिवाकर शुक्ला,इंदु सिंह,सुल्तान अहमद के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया दिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि प्रदेश के उन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये जिनको नियुक्ति की विज्ञप्ति 1 अप्रैल 2005 से पूर्व जारी हो गयी, और नियुक्ति 1 अप्रैल 2005 के बाद हुयी है। प्रदेश में इस मेमोरेंडम से 60000 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी लाभान्वित होगे।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक आशुतोष मिश्र, प्रशांत बाजपेई, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, लल्ली सिंह, इंदु सिंह, दिवाकर शुक्ल, सुल्तान अहमद, सुधा, स्मिता, रचना, वंदना, गुप्ता, ज्योति, नवीन सिंह, श्री नाथ मौर्या,वंदिता, सुनीता प्रसाद, मधु, तोहिना, प्रवेंद, संजीव जोशी,अनुपम गुप्ता, कामान्त वशिष्ठ, अनुपमा कुमारी,निशी श्रीवास्तव,सुनीता वर्मा,अर्चना गुप्ता, शालिनी सिंह,शेफालिका चतुर्वेदी, अंजली सिंह,दीपमाला, रश्मि पांडेय इत्यादि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े:- OPS बहाल हो, आउटसोर्सिंग समाप्त हो, लखनऊ में एक जुट हुए शिक्षक और कर्मचारी, निकाली गई बाइक रैली
