रामपुर: चोरी के नौ वाहनों के साथ बरेली के दो चोर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गंज और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार दो बाइक चोर पकड़ लिए। पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर नौ वाहन बरामद किए हैं।  जिसमें चार स्कूटी और पांच बाइक शामिल हैं।

गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गए चोरों और बरामद वाहनों का खुलासा किया। गंज और एसओजी प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की गई बाइक को उमर कालोनी के पास बाग में खड़ी किए हैं।  

किसी को बेचने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद दोनों दरोगा पूजा यादव और एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंच गए। उसके बाद घेराबंदी करके दो बाइक चोर दबोच लिए। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक और चार फर्जी नंबर की स्कूटी बरामद करने के बाद थाने ले आई।

इसके बाद गुरुवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक ने थाना गंज पत्रकार वार्ता के दौरान दो चोर पकड़े जाने और चोरी के वाहन बरामद होने की बात कही। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसओ और गंज की पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े हैं जोकि, काफी समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जिला बरेली के थाना किले के मोहल्ला मलकपुर निवासी तौहीद और अलीशान है। जोकि काफी समय से घटना को अंजाम दे रहे थे। इनके पास से तमंचे और चाकू भी मिले हैं। उसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया कोर्ट से उनका चालान कर दिया गया।

पीलीभीत,बदायूं,खटीमा आदि स्थानों से कबूली चोरी  
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसको देखते हुए लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी,गुरुवार को खुलासा किया गया। जिसमें पकड़े गए चोरों ने  मिलक,गंज,बरेली,खटीमा,और स्कूटी बदायूं,पीलीभीत आदि स्थानों से चुराने की घटना स्वीकार की। जिसमें कुछ स्कूटी के फर्जी नंबर पड़े थे।

ये भी पढे़ं- रामपुर: किसान नेता की गिरफ्तारी पर भड़के किसानों ने कोयला टोल प्लाजा का किया घेराव

 

 

संबंधित समाचार