यूपी मौसम: 20 जिलों में अलर्ट, लखनऊ में कहीं धूप तो कहीं छांव की सुबह से है स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। यूपी के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है तो वहीं लखनऊ में कहीं धूप और कहीं छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से 20 जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ में शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हुई है। जबकि  बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री कुशीनगर का दर्ज किया गया, जो सूबे में सबसे अधिक रहा।

इन जिजों अलर्ट 
ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली, सीतापुर और हरदोई 

ये भी पढ़े:- गोवध मामलों की सुनवाई में पुलिस आयुक्त के उपस्थित ना होने पर हाईकोर्ट ने अपनाया तल्ख रवैया

संबंधित समाचार