लखनऊ में कई दल के नेताओं ने ज्वाइन की BJP, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजनीति के हिसाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी समेत कई दल के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी से जुड़े और बड़े व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। नेता नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। 

इसके अलावा सरदार मनजीत सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। अशोक कुमार कुशवाहा ने बीजेपी ज्वाइन की है। इसके साथ ही अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए हैं। पूर्व में पंचायत राज अधिकारी रहे उमा शंकर मिश्रा ने सेवानिवृत के बाद बीजेपी को ज्वाइन किया है। नेता आरिफ महमूद ने आरएलडी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। उनके साथ वेद प्रकाश शास्त्री ने भी आरएलडी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली है। भाजपा में गए नेताओं को उनकी पूर्व पार्टियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आगामी 2024 लोकसभा से पहले बड़ी संख्या में कई दलों के नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें -सिलक्यारा टनल हादसे के श्रमिकों से CM योगी ने किया संवाद, 17 दिनों के हालात पर हुई बात

संबंधित समाचार