UP Assembly Winter Session : अखिलेश यादव पर बरसे CM Yogi, शायराना अंदाज में दिया करारा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शायराना अंदाज में तीखा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि 'बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में लाखों बस्तियां लूटी, वही नसीब की बात करते हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बड़ी-बड़ी डींगे मार रहे थे। यह केवल यह कहना भूल गए कि चंद्रयान का निर्माण सैफई में हुआ था। आजकल नेता विरोधी दल लीक से हट कर बोलने के आदी हो चुके है। यही बीमारी बिहार में देखने को मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि विरोधी दल के नेताओं को तैयारी करके आना चाहिए और अनुपूरक बजट के बारे में पहले जानकारी लेनी चाहिए। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि जाति के नाम पर परिवारवाद, अराजकता पैदा करने वाले लोग छुपे हुए नहीं है। क्या राजूपाल, उमेश पाल पीडीए का हिस्सा नहीं थे। कांशीराम और भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने स्मारकों और संस्थानों के नाम सपा सरकार में बदले गए तब पीडीए याद नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब एक गरीब और नौजवानों की नौकरियों के ऊपर डकैती पड़ती थी, किसान और बेरोजगार आत्महत्या करता था। तब क्या पीडीए नहीं था। तब ये लोग गुंडे माफियाओं का संरक्षण करते थे। 

सीएम ने कहा कि जब सारे हथियार खत्म हो जाते हैं तब ये जाति का झुनझुना और पीडीए को आगे करते हैं। वहीं सदन के दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बताया कि इनको प्रसन्नता होनी चाहिए कि सरकार वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य लेकर चल रही है। आपके समय में छठे नंबर पर यूपी था लेकिन आज अर्थव्यवस्था में यूपी देश में दूसरे नंबर पर है और जल्द ही यूपी नंबर 1 की अर्थव्यवस्था बनेगा।

ये भी पढ़ें:-लखनऊ: Akhilesh Yadav ने सदन में उठाया 69000 शिक्षक भर्ती का मुद्दा, कहा- BJP सरकार में जमे हैं लॉलीपॉप मंत्री

 

संबंधित समाचार