कौशांबी में कार-टैक्सी में आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक मरा, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के शीतला धाम कडा़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम कार और टैक्सी की आमने-सामने की भिडन्त में टैक्सी सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देवीगंज से सवारियां लेकर प्रेम नगर फतेहपुर जा रही टैक्सी अलीपुर जीता नहर पुलिया के पास सामने से आ रही कार से टकरा गयी। इस हादसे में टैक्सी सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मुस्तकीम (35) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बाइक सवार दो युवकों पर नौ लोगों ने घेरकर किया हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार