संभल : अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, आधा दर्जन महिलाओं समेत 15 घायल
संभल, अमृत विचार। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टैंपो टायर फटने से अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकरा कर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन महिलाओं समेत एक ही परिवार के 15 लोग घायल हो गये।
रजपुरा क्षेत्र के गांव बहट रसूलपुर निवासी सभी टैंपो सवार रिश्तेदार महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर गांव बिचपुरी सैलाब के निकट हादसा हो गया। टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा तो कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
ये भी पढ़ें : संभल: चोरी का खुलासा, सामान समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
