अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ी
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 सितम्बर, 2020 तक कर सकते है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 28 सितम्बर, 2020 तक कर दी गई है। अब …
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी परास्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 सितम्बर, 2020 तक कर सकते है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 28 सितम्बर, 2020 तक कर दी गई है। अब अभ्यर्थी आवेदन फाॅम को पूरित कर 30 सितम्बर, 2020 तक ऑनलाइन सबमिट कर सकते है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कोविड-19 के दृटिगत परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए अभ्यर्थी 27 सितम्बर, 2020 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ऑनलाइन फाॅर्म पूरित कर 30 सितम्बर, 2020 तक सबमिट कर सकते है। परास्नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक साइट एवं www.rmlauentrance.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
