बहराइच : समीक्षा बैठक में बोले जिलाध्यक्ष - क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान दें सपा कार्यकर्ता
बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी संगठन की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता मे हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान बंटी ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रों मे चल रहे निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रो मे हुई विधान सभा स्तरीय मासिक बैठकों की जानकारी, बूथ व सेक्टर स्तरीय संगठन की समीक्षा और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि इस मासिक बैठक के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी विधानसभा अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे बूथ व सेक्टर कमेटियों द्वारा मतदाता सूची का सघन निरीक्षण करा ले ओर जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है, या कट गया है या नये मतदाता का नाम शामिल होना है उन सभी का नाम चल रहे इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान मे बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करके शामिल करवाए। कहा कि प्रदेश मे आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खबर देखने व सुनने को मिलती रहती है। भाजपा सरकार मे अपराधी खुले आम कानून की धज्जियां उड़ा रहे है।
बैठक उपरांत पूर्व मंत्री यासर शाह व अन्य नेताओं द्वारा पार्टी के नेता अजित प्रताप सिंह के पूज्य पिता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात समाजवादी अधिवक्ता सभा बहराइच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकील अहमद व हजारों किलोमीटर की साईकिल यात्रा कर अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुचाने वाले युवा कार्यकर्ता सत्यम बाजपाई का माला पहनाकर स्वागत किया गया व हौसला-अफजाई की गयी।
बैठक को पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू, जिला उपाध्यक्ष शकील मेकरानी, देवेश चंद मिश्रा, उत्तम कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, राम जी यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक़ खान आदि ने सम्बोधित किया।
इस बैठक मे जिला महासचिव सुनील निषाद, नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, रानी बेगम, जवाहर लाल यादव, मो० आसिफ, अयोध्या सोनी, अनवर खान,डा० जीतेन्द्र मौर्या,वशीम शेरवानी, अज्जू बाजपेयी, सदानंद शुक्ला, बच्चा राम पासवान, सत्यम मिश्रा, मुन्ना राईनी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -Agra accident : एनएच पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, 5 सवारियों की मौत - कई घायल
