बाराबंकी में सेवानिवृत्त बैंक अफसर के फार्म हाउस में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों को दी गई ये सलाह - Video
सतरिख /बाराबंकी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त बैंक अफसर के फार्म हाउस में तेंदुआ दिखने से क्षेत्र के गावों में हड़कंप मच गया है,जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। हालाँकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
हरख वन क्षेत्र के होलियामऊ- पाडेयपुरवा गांव के पास सेवानिवृत्त नाबार्ड लीड बैंक अफसर अनिल कुमार सिंह का फार्म हाउस है। उसी फार्म हाउस में सागवन की बाग और मछली पालन के लिए तालाब भी बना हुआ है,फार्म हाउस गोमती नदी के तट के पास बना हुआ है। शनिवार की दोपहर फार्म हाउस के सागवन की बाग और तालाब के पास तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया है,जिससे क्षेत्र के गावों में हड़कंप मच गया। फार्म हाउस के कर्मचारी डरवस होलियामऊ गांव की ओर भाग निकले और फार्म हाउस के मालिक को सूचना दी गई है। सूचना पर हरख वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह,वन दरोगा सचिन कुमार पटेल, रामदेव, डिप्टी रेंजर वीर भगत यादव,फारेस्ट गार्ड अनिल तिवारी,सीमा गौड़, संजय यादव आदि लोगों की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
फार्म हाउस के अंदर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके पहले करीब पांच साल पहले करीमाबाद मलौली और टिकरा गांव के पास तेंदुआ दिखाई दिया था, स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ करीमाबाद मलौली के जंगल में निवास करता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है की टीम मौके पर जांच कर रही है। टीम दोपहर से कांबिंग कर रही है,लेकिन तेंदुए के पगचिह्न अभी तक नहीं मिले हैं,लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
बाराबंकी में घूमता दिखा तेंदुआ - दहशत में हैं ग्रामीण pic.twitter.com/NK9xdv9PDy
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 2, 2023
ये भी पढ़ें -Agra road accident : सड़क हादसे में पांच की मौत, CM योगी ने जताया शोक
