प्रयागराज: बस कंडक्टर पर हमले के आरोपी लारेब हाशमी की बढ़ेंगी धाराएं, पुलिस ने बनाया यह नया प्लान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। बीते 24 नवंबर को सिटी बस के कंडक्टर पर किराए के विवाद के बाद चापड़ से हमला करने वाले आरोपी लारेब हाशमी की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। लारेब के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमे में अब पुलिस धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पुलिस की विवेचना में धाराओं को बढ़ाने की तैयारी शुरु हो चुकी है। 

मालूम हो सोराव के रहने वाले बीटेक के छात्र लारेब हाशमी पुत्र यूनुस ने महज आठ रुपये किराए को लेकर हुए विवाद में 24 नवंबर को इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर हरिकेश विश्कर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया कर दिया था। हमले के बाद आरोपी ने धार्मिक नारेबाजी भी की थी और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। अब उस पर दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाए जाने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस अपनी विवेचना में जुटी हुई है। लारेब हाशमी के खिलाफ अब तक दो मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अब उसके खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर लारेब के मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के ईनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान हुआ कुर्क

संबंधित समाचार